छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों से की मुलाकात, सुशासन तिहार साझा किए

कोंडागांव । सुशासन तिहार के अंतर्गत शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव प्रवास के दौरान विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन तिहार के दौरान हुई प्रगति की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 8 से 11 अप्रैल तक चले सुशासन तिहार के दौरान जनता द्वारा उठाई गई अधिकांश समस्याओं का समाधान अधिकारियों द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं और त्वरित कार्रवाई की गई।

साय ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने किसानों को राहत देते हुए बीते दो वर्षों का बकाया बोनस प्रदान किया है, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ मिला है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार जनता की सेवा में निरंतर कार्य कर रही है और प्रदेश में विकास और खुशहाली का वातावरण बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में “अटल सेवा केंद्रों” का शुभारंभ किया गया है। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग और अन्य सरकारी सेवाएं सीधे गांव में उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को अब बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इसके अलावा, उन्होंने बताया कि “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत केंद्र सरकार द्वारा कृषि वैज्ञानिकों को गांवों में भेजा जाएगा, जो किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि “पंजीयन में दस नई क्रांति” जैसी पहलों ने शासन में पारदर्शिता बढ़ाई है और “नियद नेल्लानार योजना” के माध्यम से बस्तर के दूरदराज़ क्षेत्रों में विकास की रौशनी पहुंच रही है।

इस मौके पर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी और पूर्व विधायक सेवक राम नेताम भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button