Uncategorised

भजन-कीर्तन कार्यक्रम में गया किसान, सूने मकान से चोरों ने उड़ाए जेवर-नकदी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धरमजयगढ़ । छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बोकरामुड़ा के आश्रित ग्राम रीलो में चोरी की वारदात सामने आई है। यहां किसान के परिवार सहित भजन-कीर्तन कार्यक्रम में जाने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उसके सूने मकान को निशाना बनाया और सोने-चांदी के जेवर समेत नगदी रकम पार कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार रीलो निवासी सुखसिंह राठिया पिता मुनुराम राठिया खेती-किसानी का कार्य करता है। शुक्रवार की शाम वह अपने परिवार के साथ ग्राम फरकानारा में गणेश विसर्जन के अवसर पर आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शनिवार की सुबह जब वह वापस लौटा तो घर का ताला टूटा देख दंग रह गया।

भीतर जाकर जांच करने पर पाया कि घर से सोने का लॉकेट, चांदी का पुराना पायल, कांसे का लोटा और नगदी रकम गायब थी। चोरी की आशंका पुख्ता होने पर सुखसिंह ने तत्काल छाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

छाल पुलिस ने किसान की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध बीएनएस की धारा 305(ए), 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की पतासाजी शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस चोरी की वारदात से लोग दहशत में हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button