रायगढ़

तालाब में जिंदा फेंकी गई नवजात बच्ची, फेफड़ों में पानी भरने से हुई मौत; हत्या का केस दर्ज

Advertisement

Bilaspur न्यायधानी बिलासपुर के बेलगहना चौकी क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। ग्राम नगोई के लमरीडबरी पारा स्थित रामसागर तालाब में एक से दो दिन की नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच के बाद अब यह खुलासा हुआ है कि मासूम बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका गया था, जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गांव की महिला बृजबाई ने तालाब में नवजात का शव तैरता देख इसकी सूचना कोटवार निर्मलदास मानिकपुरी को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देखा कि बच्ची का शव पानी में औंधे मुंह तैर रहा था। इसके बाद मामले की जानकारी बेलगहना पुलिस को दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच के लिए भेजा। डॉक्टरों की रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची की मौत प्राकृतिक नहीं थी। जांच में पुष्टि हुई कि उसे जीवित अवस्था में पानी में फेंका गया था, जिससे फेफड़ों में पानी भर गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

इस खुलासे के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

संदिग्ध महिलाओं और स्वास्थ्य रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब गांव और आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में प्रसव कराने वाली महिलाओं की जानकारी जुटा रही है। मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कोटवारों की मदद से स्वास्थ्य केंद्रों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि नवजात को जन्म देने वाली महिला और घटना के जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button