छत्तीसगढ़
Weather Alert CG: अगले कुछ दिनों तक सामान्य रहेगा मौसम, ठंड-गर्मी में बदलाव के संकेत नहीं


CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम में अगले तीन दिनों तक कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि एक-दो जिलों में शीतलहर चल सकती है। अगले कुछ रोज तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा अंतर नहीं होगा। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। सोमवार को पांच स्थानों का टेम्प्रेचर 10 डिग्री से कम रहा। इनमें अंबिकापुर (5.2 डिग्री) सबसे ठंडा रहा। 9 दिसंबर को प्रदेश का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम टेम्प्रेचर 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। यानी ज्यादा ठंड परेशान नहीं करेगी।
प्रदेश में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। न्यूनतम टेम्प्रेचर 12 डिग्री के आसपास रहेगा।
मंगलवार, 9 दिसम्बर को रायुपर में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।