Uncategorised

कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव मिला, मौत की वजह की जांच जारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


9 फरवरी से थे लापता, छह दिन बाद लेक एंजा से बरामद हुआ शव

अमेरिका के कैलिफोर्निया में छह दिन से लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद हुआ है। 22 वर्षीय छात्र 9 फरवरी 2026 से लापता था और स्थानीय पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शव मिलने के बाद अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि यह हादसा था या हत्या।


सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने की पुष्टि, परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन

भारतीय दूतावास सैन फ्रांसिस्को ने अपने आधिकारिक बयान में साकेत का शव मिलने की पुष्टि की। दूतावास ने कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं और पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया में स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने में भी सहयोग दिया जा रहा है।


IIT मद्रास से ग्रेजुएट, यूसी बर्कले में कर रहे थे पोस्ट ग्रेजुएशन

साकेत श्रीनिवासैया कर्नाटक के रहने वाले थे। उन्होंने IIT मद्रास से ग्रेजुएशन किया था और इसके बाद University of California, Berkeley में केमिकल एंड बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे थे। उनकी लंबाई लगभग 6 फीट 1 इंच और वजन 75 किलोग्राम बताया गया है।


टिल्डन पार्क के लेक एंजा में मिला शव, पासपोर्ट और लैपटॉप पहले बरामद

जांच के दौरान पता चला कि 10 फरवरी को उन्हें विश्वविद्यालय परिसर से लगभग एक किलोमीटर दूर देखा गया था। आखिरी बार वे बर्कले हिल्स स्थित Lake Anza, Tilden Regional Park के पास नजर आए थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान टिल्डन पार्क में एक घर के पास से उनका बैग मिला, जिसमें पासपोर्ट और लैपटॉप था। बाद में लेक एंजा से उनका शव बरामद किया गया।


रूममेट ने सोशल मीडिया पर लगाई थी मदद की गुहार

साकेत के रूममेट बनीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर पोस्ट कर पुलिस को टैग करते हुए उनकी तलाश में मदद की अपील की थी।


मौत के कारणों की जांच जारी

स्थानीय पुलिस अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि साकेत की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button