Uncategorised
स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रायगढ़ :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराने की अपील की।
इस मौके पर एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा, ज्वाइंट कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।












