रायगढ़विविध

लॉयन्स क्लब रायगढ़ सिटी ने किया पौधारोपण

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- नगर की सामाजिक संस्था लॉयन्स क्लब रायगढ़ सिटी ने अपने पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत दस जुलाई को लॉयन सागर महमिया के निवास में  उनके गार्डन में फलदार पौधों का रोपण किया।

क्लब द्वारा अपने पौधारोपण कार्यकम में रोपण पश्चात पौधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाता रहा है। इस अवसर पर ला.गोपालदास गुप्ता ने सभी लॉयन साथियो से अपने निवास व व्यवसायिक परिसर या अपने आसपास की खुली जगहों पर यथा सम्भव पौधा रोपित करने का आग्रह किया।अध्यक्ष ला. प्रेमचंद अग्रवाल ने पर्यावरण व बृक्षों के परस्पर सम्बन्धों पर प्रकाश डाला.

सचिव ला.शैलेष अग्रवाल ने  कोविद महामारी पर शासकीय दिशा निर्देश के पालन पर जोर दिया.नए लॉयन सत्र के लिये लॉयन शैलेस अग्रवाल को डिस्ट्रिक्ट 3233C जी एम टी कोऑर्डिनेटर और ला प्रेमचंद अग्रवाल को जोन चेयरमैन जोन 4 नियुक्त किये जाने पर सभी सदस्यों ने बधाई दी। 

आज ही ला.सागर महमिया व उनकी धर्मपत्नी  लायनेस अध्यक्ष (लायनेस रायगढ़ सिटी) ला.पुष्पा महमिया जी को आज विवाह सालगिरह पर शुभकामनाएं दी गई।

पौधारोपण कार्यक्रम में विशेष रूप से अध्यक्ष व सचिव के अलावा कोषाध्यक्ष ला. अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष ला. राजेन्द्र केड़िया, ला.सागरमल अग्रवाल,लॉ गोपाल दास गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन ला. गजानन्द जगतरामका, ला.मोहनलाल अग्रवाल, ला.प्रेमकुमार अग्रवाल, ला.गोपाल अग्रवाल (प्रेस), ला.राजेंद्र अग्रवाल (तुलसी) व अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा.

▪️▪️▪️▪️

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button