
सिंहघोष/ रायगढ़। राष्ट्रीय स्तर की संस्था विप्र फाउण्डेशन के छत्तीसगढ़ स्तर की कार्यकारिणी पिछले दिनों घोषित हुई थी, जिसमें रायगढ़ जिले की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी रामचन्द्र शर्मा को मिली थी, जिसके रायगढ़ चैप्टर की कार्यकारिणी शनिवार को घोषित की गई। शहर के वरिष्ठ विप्रजन को वरिष्ठ सलाहकार सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिसमें गौरीशंकर शर्मा, आईपी शर्मा, शशिकांत शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, विमल शर्मा मुरारी होटल, बालमुकुन्द शर्मा पूजा ट्रांसपोर्ट, शिव शर्मा अधिवक्ता, सुरेश शर्मा, बलबीर शर्मा, उपेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा कापू, राजेश भारद्वाज, आनंद शर्मा (मांगे महाराज), निरज शर्मा जिंदल, कैलाश शर्मा ठेकेदार, संतोष शर्मा लायन्स, महेश शर्मा किरोड़ीमलनगर साथ ही ब्राम्हण समाज के पूर्व अध्यक्ष विजय शर्मा, विनोद शर्मा, मनोज शर्मा को भी सलाहकार मंडली में शामिल किया गया है।
जिला की टीम प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा की सहमति एवं जिला चैप्टर प्रमुख रामचन्द्र शर्मा के द्वारा घोषित हुई जिसकी कार्यकारिणी में निम्न सदस्य हैं-उपाध्यक्ष अजय शर्मा (रायगढ़ रायपुर), डॉ. सुधाकर शर्मा, महामंत्री विजय शर्मा (मां लक्ष्मी मार्बल), मंत्री पवन शर्मा (शेरा), शशिकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा (बिक्की), कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, सुनील दत्त शर्मा (माइनिंग), पवन शर्मा (आरटीओ), सुनील मस्ता, अमित शर्मा (पत्रकार), अजय शर्मा (शहीद चौक), गोपाल शर्मा (अलंकार ट्रेडर्स), ईश्वर शर्मा (जिंदल) शामिल हैं। जिले के विप्र बंधुओं ने विप्र फाउण्डेशन की कार्यकारिणी के गठन पर चैप्टर के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई है।
जिला रायगढ़ चैप्टर के नवनियुक्त अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा (नगर पंचायत खरसिया), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुप शर्मा, विशाल सारस्वत, कमल शर्मा, आदित्य शर्मा एवं पूरे जिला कार्यकारिणी समाज के सभी सदस्यों के आपसी सहयोग से पूरे समाज के आर्थिक एवं सामाजिक, रोजगारोन्मुखी उत्थान के लिये मिलकर प्रयास करेंगे और बेहतर से बेहतर परिणाम लाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने प्रदेश के मुख्य संरक्षक सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा, विप्र चेम्बर एण्ड कॉमर्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम शर्मा को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के योग्य समझे जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।