Uncategorised

जिंदल स्टील क्लब रायगढ़ में भव्य श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गणेशोत्सव

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । जिंदल स्टील क्लब रायगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला परंपरागत गणेशोत्सव इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। छह दिवसीय इस भव्य आयोजन में जिंदल स्टील परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए और भक्ति, उमंग तथा सामूहिकता का संदेश दिया।

भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा की स्थापना हिल व्यू कॉलोनी स्थित डक पार्क में की गई। इस अवसर पर कार्यपालन निदेशक सव्यसाची बंद्योपाध्याय और जिंदल लेडीज क्लब की अध्यक्षा अनिंदिता बंद्योपाध्याय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर स्थापना की। विशेष रूप से सजे पंडाल और आकर्षक विद्युत सज्जा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

उत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे बड़ा आकर्षण जिंदल लेडीज क्लब द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या रही, जिसका नेतृत्व क्लब अध्यक्ष अनिंदिता बनर्जी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘अथर्वशीर्ष’ के पावन उच्चारण से हुई और उसके बाद ‘ॐ गणेशाय नमः’ की संगीतमय प्रस्तुति ने वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button