Uncategorised

दिव्यांग को मिली नई उम्मीद, जनदर्शन में मिला ट्राईसाइकिल का तोहफा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनदर्शन आज एक दिव्यांग युवक की जिंदगी में नई रोशनी लेकर आया। कौहाकुंडा निवासी 29 वर्षीय अस्थि बाधित दिव्यांग छोटू यादव ने अपनी दैनिक जीवन की कठिनाइयों को बताते हुए कलेक्टर से ट्राईसाइकिल की मांग की थी।

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने उनके आवेदन को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए तत्काल समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही विभागीय टीम सक्रिय हुई और अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो एवं उप संचालक समाज कल्याण श्री शिवशंकर पाण्डेय द्वारा छोटू यादव को ट्राईसाइकिल प्रदाय की गई।

ट्राईसाइकिल पाकर छोटू यादव का चेहरा खुशी से खिल उठा। उन्होंने शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके लिए रोजमर्रा के कार्य करना आसान हो जाएगा।

जनदर्शन में आए अनेक आवेदन

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस जनदर्शन में राजस्व, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुआवजा, शौचालय निर्माण, जल जीवन मिशन, वृद्धा पेंशन, नवीन पंचायत भवन स्वीकृति सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर चतुर्वेदी ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button