Uncategorised

खरसिया के युवा अंकित अग्रवाल को मिला “आउटस्टैंडिंग यंग पर्सन ऑफ द ईयर” अवॉर्ड

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़/रायपुर। मानव सेवा और समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले खरसिया नगर (रायगढ़) के युवा अंकित अग्रवाल को “आउटस्टैंडिंग यंग पर्सन ऑफ द ईयर” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। रायपुर के वृंदावन हाल में आयोजित जेसीआई नोबल कार्यक्रम में उन्हें यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के यातायात एआईजी संजय शर्मा रहे।

मानवसेवा से बनाई अलग पहचान

अंकित अग्रवाल, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने पिछले पांच वर्षों से समाजसेवा और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। कोरोना महामारी के कठिन दौर में अंकित और उनकी टीम ने लाखों लोगों तक निस्वार्थ मदद पहुँचाई। वर्तमान में भी हेल्पिंग हैंड्स क्लब की टीम देश के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग कर रही है।

ऐतिहासिक आयोजन और सामाजिक पहल

कुछ समय पहले हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने रायपुर के पुलिस ग्राउंड में एक ऐतिहासिक आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में हजारों जवानों और पुलिस कर्मियों को बहनों ने राखी बांधकर रक्षा-बंधन का त्योहार मनाया। इसके अलावा संस्था द्वारा एम्स हॉस्पिटल, मेकाहारा हॉस्पिटल समेत कई सरकारी अस्पतालों में रक्तदान महाकुंभ का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रदेश के मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होते हैं। संस्था की इन पहलों की लगातार प्रशंसा नेता, मंत्री और अधिकारी सोशल मीडिया पर करते रहते हैं।

“मानवसेवा ही माधवसेवा है”

सम्मान मिलने के बाद अंकित अग्रवाल ने कहा –
“मानवसेवा ही माधवसेवा है। किसी जरूरतमंद की मदद करना और किसी उदास चेहरे पर खुशी लाना ही जीवन की सफलता है।”
हेल्पिंग हैंड्स क्लब की खासियत यह है कि यह संस्था दिन-रात व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक निस्वार्थ मदद पहुँचाती है।

संरक्षक और मार्गदर्शक

संस्था के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, डॉ. रमेश अग्रवाल और बंटी सोनी हैं। वहीं प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, सुनील रामदास अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल और संजय एनआर सहित कई गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए हैं। संस्था की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल हैं।

टीम का सहयोग

संस्था की मजबूती उसकी टीम है। इसमें भारती मोदी, सुनीता पांडे, एकता मलिक, ज्योति अग्रवाल, सीए पायल जैन, अनामिका मिश्रा, श्रुति श्रीवास्तव, रिद्धि अग्रवाल, कोपल बोथवाल, सेजल खंडेलवाल, सुजाता अग्रवाल, अल्पना शर्मा, अनुराधा अग्रवाल, काजल अग्रवाल, चेष्टा चंद्राकर, युक्ता अग्रवाल, विन्नी सलूजा, तरुण अग्रवाल, अमित केडिया, उदित अग्रवाल, रजत अग्रवाल, विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया, राकेश जैन, मयंक जैन, अंकुर अग्रवाल, अंकित रायपुर, हिमांशु अग्रवाल, निलेश अग्रवाल, अम्बर अग्रवाल, सुकुमार चटर्जी, जसप्रीत कौर वालिया, कशिश राजपूत, लोकेश गर्ग, सुमित अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, नमन अग्रवाल, रितेश छाबड़ा, अनुभव सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button