स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड करेगी नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रायगढ़। जिले के खरसिया विकासखंड के ग्राम टेमटेमा में स्थित स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड अपनी रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी द्वारा 19 सितंबर को ग्राम टेमटेमा के बूढ़ी माई मोहल्ला में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
कंपनी प्रबंधन ने जानकारी दी कि शिविर में कारखाना के डॉ. टेकलाल पटेल (नाक, कान, गला विशेषज्ञ) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चपले के जनरल प्रैक्टिशनर डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।
दवाओं का नि:शुल्क वितरण
इस स्वास्थ्य शिविर में इलाज के साथ-साथ मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि ग्रामीणों को संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके।
ग्रामीणों से अपील
कंपनी प्रबंधन ने ग्रामवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं और दवा वितरण का लाभ उठाएं।
सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल
रजत जयंती वर्ष पर आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर न केवल ग्रामीणों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास है, बल्कि यह कंपनी की ओर से सामाजिक सरोकार और जिम्मेदारी निभाने का एक सराहनीय उदाहरण भी है।












