Uncategorised

खरसिया-धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर जाम, ट्रेलर वाहनों की लंबी कतार से राहगीर परेशान

Advertisement


रायगढ़ । खरसिया से धरमजयगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर धूलचौक खेदापाली के पास शनिवार को भारी जाम की स्थिति बन गई। कोयला लोडिंग के लिए पहुंचे ट्रेलर वाहनों ने एक साथ मुख्य मार्ग पर कतार लगा दी, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन-तीन ट्रेलर वाहनों की लाइन लग जाने से सड़क पर आवागमन ठप हो गया। इस अव्यवस्था से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की लापरवाही पर भी लोगों ने नाराजगी जताई। नागरिकों का कहना है कि रायगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा चालान के लिए शुरू किए गए “M परिवहन ऐप” का उपयोग यहां भी होना चाहिए, ताकि अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अगर समय रहते जाम की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो राजनीतिक पहुंच रखने वाले ट्रांसपोर्टर प्रतिबंधित छाल-नावापारा मार्ग का सहारा ले सकते हैं। पहले भी कई बार इस प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही देखी गई है।

लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से अपील की है कि इस तरह की समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button