Uncategorised

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

Advertisement

रायगढ़ जिले में रविवार रात दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब सड़क पर बिना किसी संकेत के खड़ी पिकअप से उनकी बाइक टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, पटेलपाली निवासी पंकज महंत (21) और उनका साथी समीर दास बैरागी (19) कलश यात्रा देखने के लिए रायगढ़ जा रहे थे। रास्ते में पटेलपाली मंडी के पास हल्की बारिश और अंधेरे के बीच सड़क पर खड़ी पिकअप दिखाई नहीं दी और उनकी बाइक उससे जोरदार तरीके से टकरा गई।

टक्कर के कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पंकज महंत के सिर, माथे और शरीर के कई हिस्सों पर गहरी चोटें आई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और पंकज के परिजन मौके पर पहुंचे। डायल 112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक पढ़ाई छोड़कर मजदूरी का काम करते थे।

पुलिस कार्रवाई:
पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पिकअप चालक की लापरवाही को देखते हुए मृत्यु के मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button