Uncategorised

रायगढ़ में युवक की हत्या, खून से लथपथ हालत में मिली लाश

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिर पर गहरी चोट, पुलिस ने हत्या मानकर नाबालिग को हिरासत में लिया

रायगढ़/घरघोड़ा।
जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम गाला निवासी बलराम सारथी (30 वर्ष) की खून से लथपथ लाश बुधवार दोपहर बरपाली गांव में मिली। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने हत्या का संदेह जताते हुए जांच शुरू कर दी है और आशंका के आधार पर एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।


ससुराल में रह रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, बलराम सारथी ने बरपाली गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। दंपती के तीन बच्चे हैं। एक सप्ताह पूर्व ही बलराम अपने ससुराल बरपाली आकर रहने लगा था। बुधवार को उसकी लाश ससुराल घर के बगल स्थित पंचराम राठिया के आंगन में खून से लथपथ हालत में पाई गई।


फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। गुरुवार को फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल पर पहुँचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिचितों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की।


पुलिस की कार्रवाई

संदेह के आधार पर एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि—
“पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल हत्या का कारण पता लगाने और आरोपी की संलिप्तता की जांच की जा रही है।”

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button