अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की पहल और पुलिस प्रशासन की मदद से जरूरतमन्दों तक पहुंचा राशन..

चक्रधरनगर निवासी ए.के.देवांगन पेंशनर का सहयोग सराहनीय रहा सहायतार्थ राशन,हरी सब्जियां प्रदान की..
सिंहघोष/रायगढ़- शहर में कोरोना आपदा से जूझ रहे जरूरतमन्दों की मदद के लिए जिला व निगम प्रशासन,पुलिस,मीडिया कर्मी सहित आम शहरी भी अपनी भूमिका निभा रहा हैं।।
जहां कोरोना आपदा के कारण पूरे देश मे लाकडाऊन 2 का प्रारम्भिक चरण चल रहा है,तो वहीं 21 दिन बाद 14 अप्रैल तक राहत मिलने की आस लगाए बैठे आम जरूरतमंद लोगों के हौसले टूटने लगे हैं।। ऐसी परिस्थितियों में जरूरतमन्दों को उचित समय पर सहयोग सामाग्री पहुंचाने अनेकों सामाजिक संस्थाए,साशकीय विभाग,जनप्रतिनिधि व अन्य लोग दुगनी ऊर्जा से समाने आ खड़े हुए हैं।। सबका सामूहिक प्रयास है कि जितने भी लाकडाउन से प्रभावित जरूरतमंद लोग हैं,उनकी आवश्यक जरूरतें पूरी होती रहें और उनका मनोबल भी बना रहे।।
ऐसी ही एक संस्था है अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति रायगढ़ जो लाकडाऊन के प्रारम्भ से ही जरूरतमन्दों की सेवा में सक्रिय रही है।। उसके सदश्य पत्रकारों ने भी बीते दो दिनों में अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों जिला पुलिस की सहायता से पूरी की है।। दो दिनों में कबीर चौक एफ सी आई गोदाम,
लामीदरहा,मधुवन पारा,भानुप्रताप कालोनी के करीब 15 जरूरतमंद परिवारों,कालेज छात्राओं और दिव्यांग बच्चों को राशन सामग्री,साबुन हरी सब्जियां पहुंचाई।।
इस कार्य मे क्रमशः जुट मिल थाना प्रभारी अमित शुक्ला,सिटी कोतवाली टी आई एस एन सिंह,चक्रधनर नगर टी आई विवेक पाटले व कोतरा रोड थाना प्रभारी युवराज तिवारी व साथी पुलिस कर्मियों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया।
वही समिति ने इन दो दिनों की व्यस्ततम कार्यावधि में दो जरूरतमंद ग्रामीण मरीजो के घर तक उनकी माँगी गई दवाइयां पहुंचाई ।। सुबह 10 बजे पहाड़ मन्दिर कौहाकुंडा निवासी उच्च रक्तचाप से पीड़ित बीमार गरीब महिला को सहायता मांगे जाने पर कार में बिठाकर शीघ्रता से डाक्टर जी.एस.अग्रवाल क्लिनिक तक पहुंचाया।। वहां उनकी जांच कर दवाइयां दिलवाई।।फिर उन्हें वापस उनके घर तक छोड़ा।। इसी बीच सुबह मिली सूचना के बाद सिकन्दरावाद तेलंगाना में फंसे 55 मजदूरों की समश्या चाम्पा जांजगीर के जिला कांग्रेस के सहृदयी जिला अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्रकार को बताई। उनके माध्यम से जिला कलेक्टर के समक्ष मजदूरों की समश्याएँ रखवाई।। जहां से उन्हें कल दिनांक 19 अप्रैल 2020 तक मांगी गई मदद मुहैया करवाये जाने का आस्वाशन मिला।। इधर बीती रात 9 बजे से फोन पर सम्पर्क कर झारखण्ड राज्य के चास कस्बा बोकारो जिले में फंसे दो मजदूर परिवारों के सात सदस्यों की समश्या आज सुबह 12 बजे क्रमशः जिला प्रशासन के समक्ष रखवाई।। पीड़ितो ने बताया कि यहां वे लोग लाकडाऊन के कारण फंसे हुए हैं।। इन लोगों में दो महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल है।। वे सभी लोग शहर के चाँदमारी मुहल्ले के रहने वाले है,और वे किसी भी सूरत में अपने शहर वापस आना चाहते है।। उनमें एक वृद्ध बीमार महिला भी है जिनका इलाज पूर्व से रायगढ में ही चल रहा है।।
दो दिनों के इस सेवा कार्य में नितिन सिन्हा अलावा पत्रकार नवरतन शर्मा,संदीप ननकानी,आकांक्षा शर्मा,सौरभ अग्रवाल सहित हेमसागर यादव में सक्रिय रहे ।। जबकि समिति के माध्यम जरूरतमंदों के लिए राशन और हरी सब्जियां तथा फल देने वालो में सेवा निवृत्त कर्मचारी ए के देवांगन एवं परिवार सहित कलाराम केरकेट्टा शामिल रहे।।












