Uncategorised

रायगढ़ में राज्योत्सव-2025 का भव्य समापन, लोक संस्कृति से लेकर रॉक बैंड तक छाया रंग

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव-2025 का आज गरिमामय समापन हुआ। इस महोत्सव ने तीन दिनों तक दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराओं, नृत्य-गान और आधुनिक संगीत का अनूठा संगम देखने का अवसर दिया।

स्थानीय कलाकारों और विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियाँ

समापन दिवस की शुरुआत ओ.पी. जिंदल स्कूल, तराईमाल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य से हुई, जिसने कार्यक्रम में उत्साह का संचार कर दिया। इसके बाद अश्वी शर्मा और कृष्णिका ने शास्त्रीय कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर मंच को विशिष्ट कलात्मक गरिमा प्रदान की।

कार्मेल कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने पारंपरिक लोकनृत्य की लय पर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया, जबकि सेजेस कोतरा के विद्यार्थियों ने नारी सशक्तिकरण पर आधारित सशक्त नृत्य के माध्यम से समाज को प्रभावी संदेश दिया।
साधुराम विद्या मंदिर के बच्चों ने असम के बिहू नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति से स्टेडियम में सांस्कृतिक विविधता का सुंदर रंग भर दिया।

इसके पश्चात राकेश शर्मा, निशा शर्मा और उनके ग्रुप ने गज़ल और गीतों की मधुर प्रस्तुति दी, जिसने श्रोताओं को भावनाओं और सुरों की गहराई में डूबो दिया। लगातार बजती तालियों ने कलाकारों की प्रतिभा को भरपूर सम्मान दिया।

इंडियन रोलर रॉक बैंड ने जमाया रंग

कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति रायपुर-भिलाई के प्रसिद्ध इंडियन रोलर रॉक बैंड ने दी। बैंड ने पारंपरिक लोक धुनों, रॉक संगीत और सूफियाना एहसास को मिलाकर ऐसा वातावरण निर्मित किया कि दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
यह प्रस्तुति रजत जयंती राज्योत्सव के समापन को यादगार बनाती हुई दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ गई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button