Uncategorised

रायगढ़ में मवेशी तस्करी का खुलासा : फॉरेस्ट बैरियर में पिकअप रोकी गई, एक तस्कर फरार, एक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मवेशी तस्करी का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि तस्कर पिकअप वाहनों में गाय और बैलों को अत्यंत क्रूर तरीके से लादकर परिवहन कर रहे थे। घटना खरसिया थाना क्षेत्र के पलगढ़ा फॉरेस्ट बैरियर की है।

मिली जानकारी के अनुसार, डभरा क्षेत्र के ग्राम धुरकोट निवासी दिनेश कुमार साहू (35), जो बीते 5 वर्षों से पलगढ़ा फॉरेस्ट बैरियर में भृत्य के पद पर कार्यरत हैं, सोमवार देर रात ड्यूटी पर मौजूद थे। लगभग सुबह 4 बजे दो पिकअप वाहन बैरियर से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। दिनेश ने दोनों वाहनों को रोककर जांच की तो उनमें गाय और बैल ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए।

पूछताछ के दौरान चालक संदिग्ध जवाब देने लगे। स्थिति से शक होने पर जब वाहनों को किनारे लगाकर जांच आगे बढ़ाने की कोशिश की गई, तभी एक पिकअप का चालक मौके से वाहन सहित भाग निकला। हालांकि दूसरी पिकअप का चालक पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम शेख अमानत, निवासी ग्राम रोकबहार, जिला जशपुर बताया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को ज़ब्त कर लिया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button