छत्तीसगढ़

भंडारा सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक

Advertisement

नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण हादसा, प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

महाराष्ट्र सरकार से लगातार संपर्क में छत्तीसगढ़ सरकार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क एवं समन्वय किया जा रहा है। दुर्घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाने और प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

घायलों के उपचार और परिजनों की सहायता पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। घायलों के समुचित उपचार तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना की गई है।

मुश्किल समय में परिवारों के साथ सरकार

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दुखद घटना के समय छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों और घायलों को शासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button