रायगढ़

कोतरारोड़ पुलिस ने लूटपाट गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

दो अलग-अलग लूट की वारदातों का खुलासा, नाबालिग भी अभिरक्षा में; मोबाइल, नकदी और बाइक बरामद

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में कोतरारोड़ पुलिस ने राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग लूट की घटनाओं की जांच करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

राहगीरों को बनाते थे निशाना

पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट करने का आरोप है। अलग-अलग घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें गिरफ्तार कर वारदातों का खुलासा किया।

लूट का सामान और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 3 मोबाइल फोन और 1,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई जावा और पल्सर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है।

पांच से अधिक आरोपी होने पर डकैती की धारा जोड़ी

जांच में आरोपियों की संख्या पांच से अधिक पाए जाने के बाद पुलिस ने प्रकरण में कानूनी प्रावधानों के अनुसार धाराओं में संशोधन किया है। लूट के मामले में बीएनएस की धारा 310(2) के तहत डकैती की धारा जोड़ी गई है।

पुलिस की कार्रवाई से गिरोह पर शिकंजा

कोतरारोड़ पुलिस की इस कार्रवाई से राहगीरों को निशाना बनाकर वारदात करने वाले गिरोह पर प्रभावी शिकंजा कसा गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button