Uncategorised

ढिमरापुर चौक में फिर बड़ा हादसा टला, जर्जर सड़क बनी खतरा — कब जागेगा प्रशासन?

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ के स्थानीय ढिमरापुर चौक, जिसे लंबे समय से हादसों का ब्लैक स्पॉट माना जा रहा है, में शुक्रवार सुबह एक और बड़ा हादसा टल गया। लकड़ी से भरी एक ट्रक गहरे गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। सौभाग्य से उस समय आसपास कोई नहीं था, वरना जनहानि की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कोतरा रोड थाना से ढिमरापुर चौक तक की सड़क वर्षों से बदहाल है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से उठने वाली धूल ने आसपास के रहवासियों का जीना भी मुश्किल कर दिया है।

सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण न तो जीर्णोद्धार हो रहा है और न ही गड्ढों की भराई के लिए पहल। इसी लापरवाही का नतीजा आज की घटना के रूप में फिर से देखने मिला।

घटना के समय एक महिला अपने बच्चे के साथ स्कूटी से वहां से गुजर रही थी, जो ट्रक को डगमगाते देख समय रहते रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद अब ढिमरापुर चौक को हादसों का ब्लैक प्वाइंट माना जाने लगा है।

अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागेगा और इस महत्वपूर्ण मार्ग की मरम्मत का काम शुरू होगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button