Uncategorised

छत्तीसगढ़ : मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर बढ़ रही OTP ठगी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी की चेतावनी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान साइबर ठगी की आशंका को देखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने नागरिकों और मतदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो गणना फॉर्म या अन्य दस्तावेज बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के माध्यम से भरवा रहे हैं।

मोबाइल नंबर देना सुरक्षित, लेकिन रहें सतर्क

निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि SIR फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर देना पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन इसके नाम पर कुछ साइबर अपराधी लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं।

OTP की कोई जरूरत नहीं—किसी को न बताएं

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दोहराया है कि SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के OTP की आवश्यकता नहीं होती

  • न BLO
  • न कोई अधिकारी
  • न कोई कर्मचारी

OTP नहीं मांगते।

यदि कोई व्यक्ति आपको कॉल करके कहे—
“आपके SIR से जुड़े मोबाइल पर आए OTP को बताएं”
तो उसे तुरंत मना करें और फोन काट दें।

संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें

अगर कोई व्यक्ति OTP बताने के लिए दबाव बनाए, धमकाए या सरकारी कर्मचारी होने का झांसा दे, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दें।

मदद और जानकारी के लिए हेल्पलाइन—1950

किसी भी प्रकार की सहायता, सलाह या शिकायत के लिए निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

नागरिकों से अपील:
अपनी व्यक्तिगत जानकारी और OTP किसी के साथ साझा न करें। जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button