Uncategorised

रायगढ़ कलेक्टोरेट में 1 दिसंबर से शुरू होगी नई बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली, सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


रायगढ़ जिला कार्यालय संयुक्त भवन (कलेक्टोरेट) में 1 दिसंबर, सोमवार से उपस्थिति दर्ज करने की नई बायोमेट्रिक प्रणाली लागू की जा रही है। अब सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में प्रवेश और निकास के समय अंगूठे व चेहरे की पहचान (फिंगरप्रिंट व फेस आइडेंटिफिकेशन) के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करेंगे। बायोमेट्रिक डिवाइस कार्यालय परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थापित किए जा रहे हैं।

कलेक्टर के निर्देश—सभी विभागों में बायोमेट्रिक अनिवार्य

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर ही नहीं, बल्कि इसके बाहर संचालित सभी शासकीय कार्यालयों में भी बायोमेट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, अनुशासन और समयपालन सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली आवश्यक है, इसलिए किसी विभाग में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

28 नवंबर तक सभी कर्मचारियों का विवरण अनिवार्य

संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में संचालित 15 विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे 28 नवंबर (शुक्रवार) शाम तक अपने सभी कर्मचारियों—अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक—की पूरी जानकारी जमा करें, ताकि बायोमेट्रिक सिस्टम में सही डेटा दर्ज किया जा सके।

उपस्थिति का समय और नियम

बायोमेट्रिक उपस्थिति सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक दर्ज की जाएगी।

आगमन और प्रस्थान—दोनों समय बायोमेट्रिक लगाना अनिवार्य होगा।

यदि किसी कर्मचारी की दोनों एंट्री दर्ज नहीं होतीं, तो उसे अनुपस्थित माना जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि यह व्यवस्था न केवल उपस्थिति प्रणाली को सुव्यवस्थित करेगी, बल्कि समयपालन, जिम्मेदारी और सरकारी कार्यालयों की कार्य संस्कृति में सुधार लाएगी।

सिस्टम की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी

बायोमेट्रिक डिवाइस की स्थापना, डेटा प्रविष्टि और नियमित मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो को सौंपी गई है।
सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि—

आवश्यक डेटाबेस वित्त शाखा में निर्धारित प्रारूप में जमा करें

और साथ ही निर्धारित गूगल शीट पर 28 नवंबर तक जानकारी अपलोड करें

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button