Uncategorised
जगदलपुर में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत

जगदलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर कुदालगांव के समीप 26 जनवरी को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक उछलकर कार की बोनट पर जा गिरा। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।












