Uncategorised

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की ओर से 29 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के जरिए निजी क्षेत्र में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों के लगभग 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

जानिए कब और कहा होगा
छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 29, 30 और 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में देश-प्रदेश की निजी कंपनियां भाग लेंगी, जहां योग्य अभ्यर्थियों का सीधे इंटरव्यू लेकर चयन किया जाएगा।

पंजीयन करना अनिवार्य
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही रोजगार मेला पंजीयन भी जरूरी है। जिन युवाओं ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, वे erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर जाकर शीघ्र पंजीयन कर सकते हैं।

आवश्यक बाते
साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय, मनेंद्रगढ़ (जिला एमसीबी) से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button