Uncategorised

रायगढ़ में ‘सर्व गुजराती समाज’ का गठन, मुकेश जैन बने प्रथम अध्यक्ष

Advertisement



रायगढ़, 21 अक्टूबर : दीपावली एवं गुजराती नववर्ष के अवसर पर स्थानीय नंद बाग में गुजराती समाज की विभिन्न इकाइयों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में इस बात पर सर्वसम्मति बनी कि शहर के सभी गुजराती समुदायों को एकजुट करते हुए एक वृहद संगठन का गठन किया जाए।

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने नई संस्था का नाम ‘सर्व गुजराती समाज’ तय किया। वरिष्ठ सदस्य मुकेश जैन को सर्वसम्मति से इसका प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में भरत सांवरिया और दिबेश सोलंकी उपाध्यक्ष, मुंजाल चावड़ा सचिव, कौशिक पंचाल और विजय पटेल सह-सचिव तथा अमित पोपट कोषाध्यक्ष बनाए गए। इसके साथ ही अजीत मेहता, हेमंत चावड़ा, हरीश मेहता, दीपक चावड़ा और वीरेंद्र पटेल को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।

सचिव मुंजाल चावड़ा ने बताया कि आने वाले दिनों में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि समाज ने रायगढ़ के विकास में हमेशा योगदान दिया है और आगे भी वरिष्ठजनों, महिला मंडल और युवाओं के सहयोग से सामाजिक गतिविधियों को नया आयाम देने का प्रयास जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button