Uncategorised

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में नशीले पदार्थ और जल परियोजनाओं पर चर्चा

Advertisement

रायपुर, 26 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और जल परियोजनाओं को लेकर सदन में गरमागरम बहस हुई। भाजपा के विधायक अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक ने ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और उससे बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को रोकने में विफल है।

जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदस्यों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि शासन-प्रशासन लगातार नशीले पदार्थों की बिक्री पर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि रायपुर में एक आरक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सक्ती जिले में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण और संबंधित अधिकारियों द्वारा कथित गलत जानकारी देने के मामले को उठाया। उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने जवाब में कहा कि यदि विभाग द्वारा एनजीटी को गलत जानकारी दी गई है, तो इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, बालोद की कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के जल जीवन मिशन के कार्यों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के 111 गांवों में पाईपलाइन के जरिए पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं हो पा रही है।

इस पर मंत्री अरुण साव ने स्पष्ट किया कि 111 गांवों में जल जीवन मिशन के कार्य पूरी तरह से पूरे कर लिए गए हैं और सभी जगह नियमित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button