Uncategorised

केरल में दर्दनाक सड़क हादसा: कोट्टायम में पर्यटक बस पलटी, एक की मौत, 49 घायल

Advertisement



केरल के कोट्टायम जिले से सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। चींककल्लेल के पास एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई और 49 लोग घायल हो गए।

मृतका की पहचान कन्नूर जिले के इरिट्टी निवासी सिंधु के रूप में की गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री एक पर्यटन समूह के सदस्य थे, जो यात्रा पर निकले थे।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस के तेज रफ्तार होने की बात सामने आ रही है। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button