छत्तीसगढ़

बिलासा छॉलीवुड अवार्ड में फिल्म प्रेम युद्ध की रही धूम…।।फिल्म को 11 अवार्ड मिले…। रायगढ़ के सुमित मिश्रा को बेस्ट डायरेक्टर का मिला अवार्ड…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-०८.०५.२२-बिलासपुर के सिम्स ऑडोटोरियम में बिलासा छॉलीवुड आवार्ड का आयोजन 7 मई को किया गया था। जहां पूरे छत्तीसगढ़ के कलाकार सहित फिल्म में जुड़े सभी लोग उपस्थित हुए थे। इसी कार्यक्रम के अवार्ड वितरण में फिल्म प्रेम युद्ध को 11 अवार्ड मिले साथ ही सुमित मिश्रा को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवार्ड मिला। इस मंच में बिलासा छॉलीवुड अवार्ड की टीम के साथ प्रमुख रूप से विधायक बिलासपुर शैलेश पांडे, पूर्व विधायक अमर अग्रवाल, चिकित्सक अभिराम शर्मा सहित छत्तीसगढ़ के जाने माने कलाकार, निर्माता, निर्देशक, कोरियोग्राफर मौजूद थे।
बिलासपुर में प्रथम बार छत्तीसगढ़ी कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक अवार्ड शो का आयोजन किया गया था जिसे बिलासा छॉलीवुड अवार्ड का नाम दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिसके award वितरण का सिलसिला शुरू हुआ। जिसमें अलग-अलग फिल्मों को नॉमिनेशन के आधार पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रेम युद्ध के डायरेक्टर सुमित मिश्रा को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के अवार्ड से नवाजा गया, साथ ही बेस्ट विलन, बेस्ट आडियो ग्राफिक, बेस्ट विजुअल इफेक्टर वीएफएक्स, बेस्ट निगेटिव अभिनेत्री, बेस्ट डायलॉग, बेस्ट कैमरामैन, बेस्ट एडिटर, बेस्ट बैकग्राउंड सिंगर, बेस्ट एक्सन, बेस्ट आर्ट डायरेक्टर कुल 11 अवार्ड प्रेम युद्ध ने अपने नाम किये। आपको बता दें कि फिल्म की अधिकतर शुटिंग रायगढ़ में की गई थी। इस संबंध में फिल्म के डायरेक्टर सुमित मिश्रा ने कहा कि शुरू से ही हमारा प्रयास रहा है कि एक अच्छी छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाएं, जिसमें कुछ हटकर करने का प्रयास था, जिसकी इसी उद्देश्य से हम प्रेम युद्ध फिल्म बनाई जिसमें लगभग सभी मिर्च मसाला देखने को लोगों को मिला। सुमित ने आगे कहा कि आज जब हम इस बिलासा छॉलीवुड अवार्ड शो में आए तो हमारे मेहनत का फल हमे 11 अवार्ड स्वरूप मिला, इसके लिए मैं फिल्म के निर्माता आशीष शर्मा जी सहित पूरी टीम का अभार व्यक्त करता हूं। इस दौरान फिल्म प्रेम युद्ध के कलाकर राजेश पांडया, दिव्या यादव, निलेश मिश्रा, केतन सिंह गहलोत, अजय पटेल मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button