धार्मिक

वैष्णो देवी मंदिर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, RFID यात्रा कार्ड और हाईटेक निगरानी के साथ भक्तों को मिलेगा सुरक्षित दर्शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कटरा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में 19 मार्च से नौ पवित्र दिनों तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर की शोभा के लिए धर्मनगरी कटरा से लेकर अर्धकुंवारी और मुख्य भवन तक के पूरे मार्ग को विदेशी फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। प्रशासन का अनुमान है कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

मल्टी-लेयर सुरक्षा का इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है। सीईओ सचिन कुमार वैश्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में ‘मल्टी-लेयर सिक्योरिटी ग्रिड’ को मंजूरी दी गई। पूरे यात्रा मार्ग पर क्विक रिस्पॉन्स टीम्स (QRT) तैनात रहेंगी। संवेदनशील इलाकों में हाईटेक सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी।

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए RFID युक्त यात्रा कार्ड अनिवार्य किए गए हैं। बिना वैध कार्ड के किसी भी यात्री को बाणगंगा से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रा मार्ग पर काम करने वाले पिट्ठू, पोनी और पालकी वालों का नए सिरे से वेरिफिकेशन किया जा रहा है। भवन और ट्रैक पर फायर सेफ्टी ऑडिट के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

विशेष सुविधाएं और राहत उपाय
गर्मी और भीड़ के मद्देनजर पूरे मार्ग पर शुद्ध पेयजल और मेडिकल सुविधाओं का विस्तार किया गया है। भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से भेजने की योजना तैयार की गई है। नवरात्रि के दौरान मां के दरबार में अटका आरती और विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लंगर और फलाहार की व्यवस्था की गई है। दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए बैटरी कार सेवा उपलब्ध कराई गई है, जबकि ऑनलाइन दर्शन बुकिंग प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। श्राइन बोर्ड का लक्ष्य है कि देश-विदेश से आने वाले हर भक्त को सुरक्षित और सुलभ दर्शन प्राप्त हों।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button