Uncategorised

किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह कल

Advertisement

रायगढ़, 17 नवम्बर 2025। नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर कार्यालय (समाज कल्याण शाखा) के निर्देश पर किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ में 18 नवम्बर को पूर्वान्ह 11:30 बजे शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं, अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त समाज निर्माण के लिए प्रेरित करना है। नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिले में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों एवं सरकारी कार्यालयों में एक साथ शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज में नशे के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर महाविद्यालय प्रशासन सक्रिय है। डॉ. सुषमा पटेल ने बताया कि छात्रों को नशा मुक्ति का संदेश देने और सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं प्राचार्य डॉ. सोफिया अंब्रेला ने सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button