रायगढ़

विधायक प्रकाश नायक आमजनो से हुवे रूबरू…। समस्याओं का किया तुरंत निराकरण….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-12.02.23. शनिवार को सरिया क्षेत्र के पोलिंग बूथों में हाथ से हाथ जोड़ो सह कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम का आयोजन अमुर्रा,अड़भार जलगढ,बरपाली(डीपापारा),बरपाली,बार,जामपाली ,छेवारीपाली सहित आधा दर्जन से अधिक ग्रामों में संपन्न हुआ।जहा विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होते हुए उनका निराकरण करने आश्वस्त किया गया।विदित हो कि इस दौरान विधायक प्रकाश नायक को अपने मध्य पाकर ग्रामीणों में गजब या उत्साह दिखाई पड़ रहा था।जहा उन्होंने अपने लाडले विधायक का स्वागत सत्कार फूल मालाओं के साथ भजन कीर्तन मंडली के साथ किया गया वही विधायक द्वारा लगातार किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर भी ग्रामीणों द्वारा विधायक की भरपूर सराहना की गई।बताना लाजमी होगा कि इस से पूर्व भी सरिया क्षेत्र केपुरेना,गिरहुलपाली,मुंगलीपाली डीपापारा,गोबरसिंहा,तोरेसिंहा,बांजीपाली,दादरपाली सहित दर्जनभर ग्राम के सघन जनसंपर्क कर आमजन से भेट मुलाकात की गई थी।वही विधायक प्रकाश नायक की कार्यप्रणाली से उत्साहित ग्रामवासी लगातार कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से जुड़ते जा रहे है।

नरेंद्र मोदी की सरकार बढ़ा रही महंगाई
गौरतलब हो कि इस अवसर पर विधायक प्रकाश नायक द्वारा केंद्र की भाजपा नरेंद्र मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए इसे महंगाई में इजाफा करने वाली सरकार बताया गया।जिसके कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल सहित घरेलू सिलेंडर के दाम भी आसमान छू रहे है।वही उन्होंने बताया कि प्रदेश के मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा गांव,गरीब,किसान,युवा वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।प्रदेश में जब गांव का व्यक्ति मुख्य मंत्री पद पर आशित हुए तब उन्होंने गांव के विकास की और ध्यान दिया गया।अपने वायदे के मुताबिक कांग्रेस द्वारा धान के कीमत में वृद्धि के साथ ही बिजली बिल माफ किया गया।वही उन्होंने बताया कि प्रदेश की भूपेश सरकार लगातार गांव ,गरीब,किसान की उन्नति के मार्ग को प्रशस्त कर रहे है।

इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सद्स्य कैलाश नायक,अरुण शर्मा,नरेश साहू,पदमन प्रधान,केशव पातर,नरेंद्र डनसेना,राजू प्रधान,उपेंद्र पाट्रे,ओंकार,युवराज चौधरी,बुद्धदेव बेहरा,नंद किशोर विश्वाल,कृष्णचंद प्रधान,मुरारी नायक,धर्मेंद्र पटेल, सियाराम नायक,सुदर्शन नायक,धनीराम नायक, सागुन महंत,गंगाराम चौहान,सुखदेव,भागीरथी,उद्धवराम साहू,शरद पंडा,बोधन साहू सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवम् ग्रामिणजनों की उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button