अपराधछत्तीसगढ़रायगढ़

मॉडिफाई साइलेंसर और तेज रफ्तार बाइक चलाना पड़ा भारी, लैलूंगा पुलिस ने KTM बाइक जब्त की

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कानफोड़ू आवाज और लापरवाह ड्राइविंग पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई

रायगढ़। जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज निकालने और तेज रफ्तार से लोगों को परेशान करने वाले बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए उसकी KTM बाइक जब्त कर ली है।

हाई स्कूल मेन रोड पर राहगीरों को हो रही थी परेशानी

पुलिस के अनुसार ग्राम सरडेगा निवासी अशोक पैंकरा पिता गंगाराम पैंकरा उम्र 24 वर्ष अपनी KTM बाइक क्रमांक GJ-10-CK-7955 के मूल साइलेंसर को बदलकर अत्यधिक तेज आवाज निकाल रहा था। साथ ही लैलूंगा हाई स्कूल मेन रोड जैसे सार्वजनिक स्थल पर तेज गति से वाहन चलाकर राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशान कर रहा था।

लोगों में भय और असुविधा की स्थिति बनी

बाइक चालक की हरकतों से क्षेत्र में भय, घबराहट और असुविधा का माहौल बन रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद थाना प्रभारी लैलूंगा ने युवक की गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी थी।

निगरानी के बाद रंगे हाथ पकड़ा गया चालक

29 अप्रैल 2026 की शाम पुलिस ने अशोक पैंकरा को लैलूंगा मेन रोड पर उक्त बाइक से तेज रफ्तार में घूमते और मॉडिफाई साइलेंसर से अनावश्यक शोर उत्पन्न करते हुए पकड़ लिया।

कोलाहल अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई

जांच के दौरान युवक का कृत्य कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 11(2), 15 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 3/181, 5/180, 146/196 का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपी के खिलाफ न्यायालयीन कार्रवाई के लिए इस्तगासा पेश किया है।

पुलिस टीम की सक्रियता की सराहना

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव एवं सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि मॉडिफाई साइलेंसर, तेज आवाज और खतरनाक ड्राइविंग से आमजन को परेशान करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button