Uncategorised

रायपुर: मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

Advertisement
Advertisement
Advertisement



रायपुर, 4 मार्च। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पारंपरिक फाग गीतों के बीच रंगों का त्योहार मनाया और सभी को भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।

समारोह में उपस्थित सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर रंग खेला और उन्हें होली की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय का माहौल पूरी तरह उमंग और रंगों से सराबोर रहा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता और सकारात्मकता की भावना को बढ़ावा देता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने सभी को प्रेरित किया कि ऐसे अवसरों पर मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी को होली की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने प्रार्थना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए तथा छत्तीसगढ़ के विकास को नए आयाम प्रदान करे।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार, रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला सहित मुख्यमंत्री सचिवालय और निवास कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button