Uncategorised

भारत-अमेरिका व्यापार तनाव गहराया: टैरिफ मुद्दे पर PM मोदी की उच्चस्तरीय कैबिनेट बैठक आज दोपहर 1 बजे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली, 8 अगस्त 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत किए जाने के फैसले पर रणनीतिक चर्चा की जाएगी। यह बैठक भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के मद्देनज़र बुलाई गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को टैरिफ में 25 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि की घोषणा की थी, जिससे अब कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है। ट्रंप ने भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल के आयात को इस कठोर फैसले का प्रमुख कारण बताया है। गौरतलब है कि 20 जुलाई से पहले ही 25 प्रतिशत टैरिफ लागू हो चुका था, और अब यह नई वृद्धि 27 अगस्त से प्रभावी होगी।

भारत सरकार ने इस कदम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने इसे ‘अनुचित और अविवेकपूर्ण’ बताया है और कहा है कि भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं और रणनीतिक स्वायत्तता का सम्मान किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी टैरिफ वृद्धि के बाद तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया। गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने कहा,
“किसानों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। मुझे पता है कि इसके लिए मुझे व्यक्तिगत रूप से भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेकिन मैं तैयार हूं।”

वहीं दूसरी ओर, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह टैरिफ के मुद्दे पर भारत के साथ फिर बातचीत करेंगे, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया। ट्रंप ने कहा, “नहीं, जब तक हम इसे हल नहीं कर लेते।”

आज की कैबिनेट बैठक में सरकार की रणनीतिक प्रतिक्रिया, संभावित काउंटर-मेज़र्स और घरेलू उत्पादकों को राहत देने के उपायों पर चर्चा होने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button