छत्तीसगढ़

जांजगीर में 4.50 लाख की फर्जी लूट का खुलासा, बिलासपुर में सूने मकान से चोरी से सनसनी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांजगीर-चांपा/बिलासपुर। जिले में एक ओर पुलिस ने 4.50 लाख रुपये की कथित लूट की झूठी कहानी का खुलासा किया है, वहीं दूसरी ओर सूने मकान में चोरी की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।


फर्जी लूट का खुलासा, सेल्समैन ने कबूली सच्चाई

कोतवाली थाना क्षेत्र में कृष्णा हुंडई में कार्यरत सेल्समैन प्रयांश देवांगन ने 4.50 लाख रुपये की लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला सामने आते ही पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की।

लेकिन पूछताछ के दौरान युवक बार-बार अपने बयान बदलता रहा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि लूट की कोई घटना नहीं हुई थी और उसने कंपनी के पैसे खुद खर्च कर दिए थे।

थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल के अनुसार आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


बिलासपुर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी

इधर बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास निरतु में चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित मोहम्मद आजाद अपने परिवार के साथ 26 मार्च को शादी समारोह में चिरमिरी गए थे।

3 अप्रैल को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी का लॉकर खुला पड़ा था।


30 हजार नकद समेत जेवर पार, जांच जारी

चोरों ने घर से लगभग 30 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर सहित करीब 65 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोनी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button