रायगढ़

लैलूँगा दोहरे हत्याकांड की जांच को।लेकर S.I.T का गठन…। पुलिस जांच से असन्तुष्ट मित्तल परिवार ने मुख्यमंत्री से की थी मांग…।।

Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-09.10.21- बीते दिनों जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने नाबालिक युवकों को हिरासत में लिया था। जहां कप्तान अभिषेक मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड का खुलासा भी किया था।

वहीं मित्तल दंपति परिवार के लोगों के द्वारा पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया गया था। लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह के साथ पीड़ित मित्तल परिवार के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की व मामले की नए सिरे से जांच की मांग भी की थी।

इसी क्रम में सीएम भूपेश बघेल के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर लैलूँगा हत्याकांड की जांच के लिए एक एस.आई.टी टीम का गठन किया गया है। इसी मामले में आज बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी रायगढ़ पहुंचे जहां रायगढ़ एस.पी कार्यालय में उनके द्वारा मीटिंग ली गई। जिसमें एस.पी अभिषेक मीणा, एडिशनल एस.पी लखन पाटेल,सीएसपी योगेश पटेल,कोरबा एडिशनल एस.पी अभिषेक वर्मा,बिलासपुर एडिशनल एस.पी रोहित झा,कोरबा टी.आई राकेश मिश्रा,और धर्मजयगढ़ एस.डी.ओ.पी शामिल रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button