छत्तीसगढ़

वेदांता पावर प्लांट हादसे पर सख्त रुख: केस दर्ज, सीएम साय का बयान—दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Advertisement
सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे में दर्ज केस पर सीएम साय ने कहा है कि, जो भी दोषी होंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।

रायपुर। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार 14 अप्रैल को बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में तीन दर्जन से अधिक श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए, जिनमें से 20 लोगों की मौत हो गई। अब इस मामले में प्लांट प्रबंधन से जुड़े 19 लोगों पर केस दर्ज हो गया है।

मैंने पहले ही कहा था- जांच होगी
शुक्रवार को जशपुर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम साय ने कहा- जब घटना घटी तभी मैंने कहा था, मामले की जांच होगी, दोषियों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

उद्योग मंत्री पहुंचे वेदांता प्लांट
बायलर ब्लास्ट के बाद उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने 16 अप्रैल को सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन और प्लांट प्रबंधन के अधिकारियों के साथ उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मृत श्रमिकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

घटना को गहराई से जांच करने के आदेश
मंत्री देवांगन ने सिंघीतराई में ही कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर और वेदांता प्रबंधन के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने श्रम कानूनों के अनुरूप घटना के तकनीकी पहलुओं की गहराई से जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

दोषियों पर प्रकरण पंजीबद्ध
प्रारंभिक जांच के उपरांत उपलब्ध साक्ष्यों एवं तकनीकी रिपोटों के आधार पर घटना में लापरवाही परिलक्षित हुई है। उक्त परिस्थितियों के आधार पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर वेदांता कंपनी के प्रबंधक देवेन्द्र पटेल सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रथम दृष्ट्या लापरवाही परिलक्षित होने पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 119/2026, धारा 106 (1), 289, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button