राज्य

क्राइम फ्री इंडिया फोर्स संगठन ने जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए प्रशासन को उपलब्ध कराएं मास्क और भोजन,,,

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-कोविड 19 की इस आपातकालीन स्थिति में क्राईम फ्री इंडिया फोर्स संगठन छत्तीसगढ़ के प्रदेश नेतृत्व में प्रदेश इकाई रायगढ़ की टीम के द्वारा लगातार की जा रही है जनसेवा तथा जरूरतमंद लोगों के सहयोग करने के साथ-साथ जनता को जागरूक भी किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज भी सारंगढ़ नगर पंचायत को भोजन तथा सरिया थाना में मास्क का किया वितरण ।

मास्क और भोजन का किया वितरण-

इसी कड़ी में सारंगढ़ माधोपाली के दीपक कुमार पटेल ब्लाक महासचिव क्राइम फ्री इंडिया फ़ोर्स द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में डोनेशन ऑन व्हील के तहत 121 पैकेट गर्म भोजन सारंगढ़ नगर पालिका में सहयोग के रूप में दिया। और क्राइम फ्री इंडिया फ़ोर्स की टीम की ओर से कोरोना वारियर्स का सम्मान जताया। दीपक कुमार पटेल ने कहा की कोविड 19 की इस आपातकालीन स्थिति में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे सभी तक भोजन पहुंचे व् किसी प्रकार की विषम परिस्थिति में हमारी क्राइम फ्री इंडिया फ़ोर्स की टीम आपके साथ है एवं अन्य किसी सहयोग की आवश्यकता पड़ी तो हमारी टीम सदैव तत्पर है। जिला प्रशासन पंचायत सारंगढ़ द्वारा ब्लाक महासचिव दीपक पटेल को जरूरतमंदों की सहयोग करने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।तत्पश्चात क्राइम फ्री इंडिया फ़ोर्स की टीम सरिया थाना पहुंचकर 150 मास्क वितरण हेतु दिया जिसमे प्रदेश महासचिव राजेन्द्र कुमार निषाद ,प्रदेश संगठन मंत्री कैलाश आचार्य, सारंगढ़ ब्लाक महासचिव दीपक कुमार पटेल उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button