छत्तीसगढ़

नेपाल जीप हादसे के बाद छत्तीसगढ़ अलर्ट, CM विष्णुदेव साय ने वाटर स्पोर्ट्स सुरक्षा जांच के दिए सख्त निर्देश

Advertisement

रायपुर। नेपाल में हुए दर्दनाक जीप हादसे और मध्यप्रदेश के हालिया क्रूज हादसे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने जनसुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने राज्य में संचालित सभी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर कड़े निर्देश जारी किए हैं।

सभी जिलों में तत्काल सुरक्षा ऑडिट के आदेश

मुख्यमंत्री ने धमतरी, कोरबा समेत उन सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया है, जहां वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थलों पर तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराया जाए और निर्धारित SOP का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

लाइफ जैकेट और रेस्क्यू सिस्टम पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वाटर स्पोर्ट्स स्थलों पर लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण, प्रशिक्षित स्टाफ और आपातकालीन प्रबंधन तंत्र हर समय सक्रिय रहना चाहिए। साथ ही उपयोग में लाए जा रहे उपकरणों की नियमित तकनीकी जांच भी अनिवार्य रूप से कराई जाए।

लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित अधिकारियों और संचालकों की जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इसलिए सभी गतिविधियां सुरक्षित, सुव्यवस्थित और मानकों के अनुरूप संचालित होना जरूरी है।

नियमित रिपोर्ट भी मांगी गई

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जाए और समय-समय पर इसकी रिपोर्ट राज्य शासन को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि सतर्कता, संवेदनशीलता और जवाबदेही से ही जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button