देश विदेश

उपचुनाव परिणाम 2026: पांच राज्यों की 7 सीटों के उपचुनाव नतीजे आज, बारामती पर टिकी निगाहें

Advertisement

नई दिल्ली : पांच राज्यों असम, केरलम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना आज 4 मई 2026 को हो रही है. इनके अलावा पांच राज्यों कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा और महाराष्ट्र की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव की भी काउंटिंग जारी है. कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों, गुजरात, त्रिपुरा और नागालैंड की एक-एक सीट पर वोटिंग पिछले महीने 9 अप्रैल को हुई थी. महाराष्ट्र की बारामती सीट और राहुरी सीटों की करें तो यहां पर मतदान 23 अप्रैल को हुए थे. बारामती सीट पर सभी की नजरें लगी हुई हैं क्योंकि यहां पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के बाद वोटिंग हुई थी. बारामती में करीब 58.17 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि राहुरी सीट पर 55.86 प्रतिशत वोट पड़े. नागालैंड के कोरिडांग सीट पर करीब 83 फीसदी वोटिंग हुई थी और मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा गया था. कर्नाटक की दो सीटों पर भी वोट जमकर पड़े थे. यहां की बागलकोट सीट पर 68.62 फीसदी वोट पड़े और दावणगेरे दक्षिण में वोट प्रतिशत 63.43 रहा. गुजरात की उमरेठ सीट पर भी 59.04 फीसदी वोटिंग हुई थी.

बारामती में वोटों की गिनती जारी

बारामती में MIDC वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के बाहर का दृश्य, जहां वोटों की गिनती चल रही है.

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button