छत्तीसगढ़

कपड़ा फेरीवालों की आड़ में गांजा तस्करी, एक करोड़ 98 लाख से ज्यादा का माल बरामद

Advertisement

महासमुंद: रायपुर रेंज पुलिस को गांजी तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. महासमुंद और धमतरी में पुलिस ने 12 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है.आरोपियों के पास से पुलिस ने 378 किलो गांजा जब्त किया है. जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 89 लाख 03 हजार रुपये बताई गई है. गांजा तस्करी के इस मामले में 11 टूव्हीलर भी जब्त किए गए हैं. कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 1 करोड़ 98 लाख 05 हजार रुपये आंकी गई है.

कपड़ा फेरीवाला बनकर गांजा तस्करी

रायपुर रेंज पुलिस के अनुसार तस्करों ने गांजा तस्करी के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था. आरोपी बाइक में कपड़ा फेरीवाले (स्ट्रीट वेंडर्स) बनकर घूमते थे. गाड़ी के पीछे ऊपर से कपड़े के ढेर दिखते थे लेकिन इन कपड़ों के ढेर के बीच में विशेष लोहे का कम्पार्टमेंट बनाकर गांजा तस्करी की जाती थी. इससे पहले भी एम्बुलेंस, केला परिवहन, मूवर्स एंड पैकर्स, ऑटो, बस ट्रेवल्स और ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं. अब कपड़ा फेरीवालों के रूप में गांजा तस्करी की जा रही थी. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ओडिशा के बालिगुड़ा और तितरी रायगढ़ा क्षेत्र से गांजा लाकर मध्यप्रदेश में खपाने की योजना थी.

GANJA SMUGGLING CHHATTISGARH

महासमुंद धमतरी में गांजा तस्करी

महासमुंद में 247 किलो गांजा जब्त

महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में पुलिस ने 5 मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों को पकड़ा. सभी आरोपी कपड़ा विक्रेता बनकर गांजा तस्करी कर रहे थे. बाइक की पिछली सीट पर लोहे की जालीदार संरचना बनाकर गांजा छिपाया गया था. इसके अलावा एक अन्य मामले में 23 किलो गांजा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं कोमाखान पुलिस ने टेमरी जांच नाका पर होंडा साइन मोटरसाइकिल से 9 किलो 60 ग्राम गांजा जब्त किया. इस तरह महासमुंद में कुल 247 किलो गांजा, 7 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल जब्त किए गए. जब्त संपत्ति की कुल कीमत 1 करोड़ 28 लाख 44 हजार रुपये बताई गई.

GANJA SMUGGLING CHHATTISGARH

कपड़ा फेरीवाला बनकर गांजा तस्करी

धमतरी में 131 किलो गांजा बरामद

धमतरी जिले में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 131.005 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया. गांजा तस्करी के मामले में एक नाबालिग के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. यहां भी आरोपी कपड़ा फेरीवाले बनकर 3 मोटरसाइकिलों से गांजा तस्करी कर रहे थे. मोटरसाइकिलों में विशेष लोहे का कम्पार्टमेंट बनाया गया था, जिसमें गांजा छिपाया गया था. धमतरी पुलिस ने 131 किलो गांजा, 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल और नकदी जब्त की. कुल जब्त संपत्ति की कीमत 69 लाख 61 हजार रुपये आंकी गई है.

GANJA SMUGGLING CHHATTISGARH

महासमुंद में 247 किलो गांजा जब्त 

महासमुंद से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  1. मेताप टाटिया (20 वर्ष), निवासी- बोरानी, पो० जामकोटा, तहसील पुनासा, जिला खंडवा (म.प्र.)
  2. रमेश चौहान(30 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ीसावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)
  3. राजू कुमावत टाकिया (25 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ी सावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)
  4. दीपक राजपूत (27 वर्ष), निवासी- ग्राम हसेंरा, तहसील मढौडा, थाना मदनपुर, जिला ललितपुर (उ.प्र./म.प्र. बॉर्डर)
  5. प्रकाश बंजारा(23 वर्ष), निवासी- टपरा पठारी, थाना रायसेन, जिला रायसेन (म.प्र.)
  6. मोहम्मद रिहान पिता मोहम्मद नईम उम्र 37 साल निवासी वार्ड 29 पुरानी बस्ती, लवकुष विद्यालय शहडोल म.प्र. हाल लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.
  7. मनोज सिंह पिता गोरेलाल उम्र 36 साल निवासी लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.
  8. चंद्रशेखर पिता प्रेमलाला एकनाथ उम्र 22 साल सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र
  9. जितेन्द्र पिता आशाराम यादेनकर उम्र 24 साल सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र
  10. विकास पिता मौरेश्वर एकनाथ उम्र 19 साल सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र

इनसे जब्त कुल संपत्ति

  • 247 किलोग्राम गांजा अनुमानित कीमत 1,23,50,000 रुपये
  • 07 मोटरसाइकिलें अनुमानित कीमत 4,40,000 रुपये
  • मोबाइल 06 अनुमानित कीमत 54,000 रुपये
  • गांजा छिपाने के लिए मोटरसाइकिलों की सीट के पीछे बंधे 05 लोहे के जाले
  • कुल जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,28,44,000 रुपये

धमतरी में पकड़े गए आरोपियों की पहचान

  1. राजेश ओबनी उम्र -20 निवासी – खेड़ीसमलीगढ़ थाना खेड़ी जिला बैतूल मध्यप्रदेश
  2. दौलत सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी – ग्राम टपरा पठारी थाना रायसेन जिला रायसेन मध्यप्रदेश
  3. एक नाबालिग

इनसे जब्त कुल संपत्ति

  • 131 किलोग्राम गांजा अनुमानित कीमत 67,50,000 रुपये
  • 3 मोटरसाइकिलें अनुमानित कीमत 1,80,000 रुपये
  • मोबाइल 03 नगअनुमानित कीमत 30,000 रुपये
  • नकदी रकम 1000 रुपये
  • कुल जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 69,61,000

गांजा और जब्त सामान की कीमत

दोनों मिलाकर जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,98,05,000 रुपये है. पकड़े गए सभी आरोपी मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. रायपुर रेंज पुलिस का कहना है कि ओडिशा सीमा से लगे अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर लगातार सघन वाहन जांच अभियान जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

GANJA SMUGGLING CHHATTISGARH

1 करोड़ 28 लाख 44 हजार रुपये के गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button