रायगढ़

शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिये अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती…पूर्ण लॉकडाउन दौरान 24×7 होगी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था…।।

आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्ति मास्क,फोटो परिचय पत्र साथ रखकर ही बाहर निकलें, पुलिस की चेकिंग दौरान संयम बरते।नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्यवाही….।।

सिंहघोष/रायगढ़-जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम हेतु लगातार प्रयास के बावजूद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि होते देख जिला प्रशासन द्वारा वायरस के रोकथाम एवं चैन को तोड़ने के लिये जिले के नगरीय निकायों क्षेत्रों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करते हुए कलेक्टर श्री भीम सिंह द्वारा 24 से 30 सितंबर तक पूर्ण रूप से लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। इस दौरान सभी केन्द्रीय,शासकीय,अर्द्धशासकीय एवं निजी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाएं देने वाले कार्यालयों को प्रतिबंध के बाहर रखा गया है। मेडिकल,बैंक,पेट्रोल पम्प,मिल्क पार्लर,पशुचारा,गैस सिलेंडर जैसी आवश्क सेवाओं के लिये कुछ छूट प्रदान की गई है। पूर्ण लॉकडाउन में नियमों का सम्पूर्ण जिले में प्रभावी रूप से पालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं तथा स्वयं सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं। एडिशनल एसपी (IUCAW) डॉ. आर.पी भैया,एडिशनल एसपी रायगढ़ श्री अभिषेक वर्मा,एडिशनल एसपी ट्राफिक श्री आर.के. मिंज,सीएसपी रायगढ़ श्री अविनाश सिंह ठाकुर,डीएसपी गरिमा द्विवेदी, डीएसपी पुष्पेन्द्र बघेल,डीएसपी बेनेडिक्ट मिंज की ड्यूटी लगाई गई है जो शहर में कानून व्यवस्था पर नजर रखकर एस.पी. श्री संतोष सिंह को रिपोर्ट करेंगे। तहसील स्तर पर संबंधित एसडीओपी को समय-समय पर स्थिति से अवगत कराने के निर्देश हैं। एस.पी. श्री संतोष सिंह द्वारा पूर्ण लॉकडाउन 24 से 30 सितम्बर तक शहर में पुलिस की मौजूदगी 24x7 करने के उद्देश्य से शहर के थाना/चौकी में राजपत्रित अधिकारियों सहित निरीक्षक से सहायक उप निरीक्षक एवं आर्म्स गार्ड, नगरसेना का अतिरिक्त बल लगाया गया है। शहर के तीनों थानाक्षेत्रान्तर्गत पुलिस पेट्रालिंग, यातायात पेट्रालिंग, डॉयल 112 राइनो अपने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग पर रहेगी। चिन्हित चेक पाइन्ट पर अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे जो अनावश्यक घूमते लोगों पर मौके पर चालानी सहित वैधानिक कार्यवाही करेगी। पेट्रोलिंग/बाइक पेट्रालिंग मुख्य मार्ग एवं संकीर्ण गलियों में पेट्रोलिंग करते हुए सतत निगाह रखेगी,बिना मास्क अनावश्यक घूमते हुए पाए जाने वालों तथा सोशल व फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करेगी। आवश्यक सेवाओं में लगे अधिकारी/कर्मचारी मास्क,फोटो परिचय पत्र लेकर ही घर से निकलें तथा पुलिस की चेकिंग दौरान संयम बरते। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को शालीनता एवं सावधानीपूर्वक चेक पाइन्ट में लोगों की जांच करने को कहा गया है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button