जन्माष्टमी उत्सव को भव्यता देने में जुटे श्यामभक्त…। लगातार 27 वर्षों से हो रहा आयोजन…।।

सिंहघोष/रायगढ़-03.8.23- पिछले लगातार 27 वर्षों से श्याम मंदिर रायगढ़ में भव्य जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रमुख आकर्षण स्वचालित झांकियां वह देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों द्वारा भजन गायक रहता है। श्री श्याम मंडल रायगढ़ द्वारा इस वर्ष भी 20 हाईटेक स्वचालित झांकियां लोगों के लिए लगाई गई है जो की मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी
श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र चिराग एवं प्रचार मंत्री महावीर अग्रवाल ने बताया कि भारत की पावन धरा गोकुल मथुरा नगरी जो भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली के रूप में पूरे जग में विख्यात है जन्माष्टमी पर पर जहां संपूर्ण भारत से सभी श्रद्धालु वहां पहुंचकर श्री कृष्ण जन्म को बड़े ही चाव से महाउत्सव के रूप में धूमधाम से रूप में मनाते हैं वही मथुरा के बाद छत्तीसगढ़ के शान के रूप में मशहूर रायगढ़ शहरवासियों के आन-बान,स्वाभिमान का यह जन्माष्टमी उत्सव मेला जिसमें महाभारत के नायक भगवान श्री कृष्ण से लेकर कलयुग के तारणहार श्री श्याम प्रभु के लीलाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन झांकियां के माध्यम से किया जाता है गोकुल मथुरा की तरह रायगढ़ का माहौल पूरी तरह से श्री कृष्ण भगवान के प्रति अपने अद्भुत प्रेमभक्ति से कृष्णमय में होकर खुशियों व आनंद के रूप में रंग जाता है।
श्री श्याम मंडल के सचिव सचिन बंसल ने बताया कि मंडल की स्थापना सन 1975 में हुई है जब से आज तक मंडल अपनी धार्मिक,सामाजिक,सांस्कृतिक सहभागिता दर्ज कर सक्रिय भूमिका अदा करते आ रही है। मंडल हर वर्ष प्राचीन भारत के पौराणिक इतिहास द्वारा रामायण,महाभारत में भगवान की अनेक लीलाओं का चरित्र चित्रण सजीव झांकिया के माध्यम से प्रदर्शित करता आ रहा है प्रतिवर्ष मेले की रौनकता को बढ़ाने एवं चार चांद लगाने हेतु मंडल के सभी सदस्य पूरे मनोयोग से जुड़े हैं इस वर्ष प्रदर्शित झांकियां को लेकर नगर में सभी साथियों में उत्साह का माहौल व्याप्त है झाकियों के दर्शन हेतु मंडल द्वारा इस वर्ष पुरुष एवं महिला दर्शनथियो के लिए अलग-अलग सुलभ मार्ग द्वारा बनाकर दर्शन व्यवस्था के पश्चात निकासी व्यवस्था मंदिर के पीछे मार्ग से की गई है उन्होंने बताया कि श्रीं श्याम प्रभु के इस स्मरण मात्र से भक्तों के संकट क्षण में दूर हो होते यहां देखे जा सकते हैं।