छत्तीसगढ़

मन की बात में छत्तीसगढ़ की ताम्रपट्टिकाओं का उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव : पावन अग्रवाल

Advertisement

सियारपाली में किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’, बूथ संगठन मजबूत करने पर हुआ मंथन

रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोईंग मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 122 सियारपाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रमाकांत राठिया के निवास पर किया गया, जिसमें किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में भाजपा लोईंग मंडल प्रभारी एवं जिला भाजपा मंत्री पावन अग्रवाल सहित उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने देश में जनभागीदारी, नवाचार, संस्कृति संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।

मल्हार की ताम्रपट्टिकाओं का उल्लेख सुन गौरवान्वित हुए कार्यकर्ता

‘मन की बात’ के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के मल्हार की दुर्लभ ताम्रपट्टिकाओं का उल्लेख किए जाने पर उपस्थित किसान एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर पावन अग्रवाल ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए सम्मान और गौरव का विषय है। इससे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला

मन की बात कार्यक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पावन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनसेवा की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है और बूथ स्तर का कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित बूथ बैठकों के आयोजन, प्रत्येक परिवार से संपर्क स्थापित करने तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति नहीं, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का व्यापक अभियान है।

बैठक में किसान मोर्चा महामंत्री राजू बेहरा, बूथ अध्यक्ष चक्रधर यादव सहित बड़ी संख्या में किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button