रायगढ़ के विभिन्न वार्डों में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

फटहामुड़ा, वार्ड 15 और कुसमुरा में नागरिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया। वार्ड क्रमांक 32 फटहामुड़ा में मोहल्लेवासियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा की।
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, भाजपा रायगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, आत्मनिर्भर भारत और सकारात्मक बदलाव से जुड़े प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।

राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशहित और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर रखे गए विचारों को सुनने के बाद उपस्थित लोगों ने अपने विचार साझा किए और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने, सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।
विभिन्न वार्डों और ग्रामों में भी हुआ आयोजन
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में भी सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किए गए। रायगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 15 में अंकुर गुप्ता एवं रुचि गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं खरसिया विधानसभा क्षेत्र के कुसमुरा स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर के समीप भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।
जिला संयोजक अरुण बिन्देश्वर सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।






