Uncategorised

जन्माष्टमी मेले से लौट रहे युवक से लूट, बदमाश ले गए चांदी की चैन और 5 हजार रुपए

Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जन्माष्टमी मेले से लौट रहे एक युवक के साथ लूटपाट की वारदात सामने आई है। जूटमिल थाना क्षेत्र में 6 बदमाशों ने युवक को घेरकर उसकी चांदी की चैन और 5 हजार रुपए नकद लूट लिए।

जानकारी के अनुसार, ओडिशा के ब्रजराजनगर निवासी ऋषि झरिया (21) अपने दोस्तों शिव मेहर, आनंद झरिया और सुमीत मेहर के साथ रायगढ़ स्थित अपनी मौसी के घर आया हुआ था। शनिवार देर रात सभी मीना बाजार घूमकर लौट रहे थे।

रात करीब 11 बजे रास्ते में 6 युवकों ने उन्हें रोक लिया और रुपए की मांग करने लगे। धमकी मिलने पर ऋषि के दोस्त वहां से भाग निकले, जबकि बदमाशों ने ऋषि को पकड़कर उसकी गले की चांदी की चैन और जेब में रखे 5 हजार रुपए छीन लिए।

पीड़ित युवक घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और रविवार सुबह जूटमिल थाने में शिकायत दर्ज कराई।
इस संबंध में DSP सुशान्तो बनर्जी ने बताया कि पीड़ित ने लूट की लिखित शिकायत दी है। मामले की तस्दीक की जा रही है, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button