Uncategorised

‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कंगना रनौत का किया स्वागत

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर में फिल्मी जगत और राजनीति का दिखा संगम, जोरा मॉल में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

रायपुर। राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग समारोह में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय, परिवारजन, फिल्म की प्रमुख कलाकार एवं सांसद Kangana Ranaut, फिल्म निर्देशक Manoj Tapadia, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ की धरती पर कंगना का स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव की बात है कि फिल्म भारत भाग्य विधाता की विशेष स्क्रीनिंग प्रदेश में आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि माता कौशल्या की जन्मभूमि और भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में कंगना रनौत का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।

मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े कलाकारों, तकनीकी विशेषज्ञों और पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह फिल्म उन अनसुने और अनदेखे नायकों को सम्मान देने का प्रयास है, जिनके योगदान को अक्सर पर्याप्त पहचान नहीं मिल पाती।

26/11 हमले के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की वीरता पर आधारित है फिल्म

मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना सैकड़ों लोगों की जान बचाई थी। ऐसे अनेक साहसी लोगों की कहानियां समाज तक नहीं पहुंच पातीं।

उन्होंने कहा कि कंगना रनौत ने फिल्म में नर्स की भूमिका निभाकर स्वास्थ्यकर्मियों के साहस, सेवा और समर्पण को देश के सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। यह फिल्म उन लोगों को समर्पित है जिन्होंने संकट की घड़ी में मानवता की सेवा को सर्वोपरि रखा।

छत्तीसगढ़ के बेटे हैं फिल्म निर्देशक मनोज तापड़िया

मुख्यमंत्री ने फिल्म निर्देशक मनोज तापड़िया की सराहना करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ की माटी के पुत्र हैं। उन्होंने यहीं जन्म लिया, यहीं शिक्षा प्राप्त की और बाद में मुंबई जाकर इस महत्वपूर्ण विषय पर आधारित फिल्म की कहानी लिखी।

कंगना बोलीं— मुख्यमंत्री की उपस्थिति से बढ़ा हमारा उत्साह

कंगना रनौत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निर्देशक मनोज तापड़िया की इच्छा थी कि फिल्म की स्क्रीनिंग छत्तीसगढ़ में हो, क्योंकि यह उनकी जन्मभूमि है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद उन्होंने समारोह में शामिल होकर पूरी टीम का उत्साह बढ़ाया है।

12 जून को रिलीज होगी ‘भारत भाग्य विधाता’

फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मियों द्वारा दिखाई गई बहादुरी, सेवा और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कई महिला कर्मियों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक विशेष बना दिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button