Raipur RCB vs MI IPL Match: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में 10 मई को आईपीएल सीजन 2026 का आरसीबी और मुंबई इंडियन के बीच रोमांचक मुकाला होने जा रहा है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
बारिश का मैदान पर दिखेगा असर
मैच को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैच से एक दिन पहले यानी शनिवार, 9 मई की शाम हुई बारिश ने दोनों टीमों की प्रैक्टिस पर ब्रेक लगाया, साथ ही आउटफील्ड को गीला कर दिया। जिसका असर आज मैच के दौरान देखने को मिल सकता है।
आंधी-बारिश से प्रैक्टिस में डाला खलल
शनिवार को बेंगलुरु और मुंबई की टीमें शाम करीब 6.30 बजे स्टेडियम पहुंचीं और प्रैक्टिस शुरू की, लेकिन एक घंटे बाद ही बादल घिर आए। तेज बारिश और अंधड़ के चलते दोनों टीमों को प्रैक्टिस बीच में रोकनी पड़ी। जानकारों की मानें तो, कल की बारिश की नमी बनी रही तो मुकाबला कम ओवरों का किया जा सकता है।
हार्दिक चोटिल, सूर्य कुमार करेंगे कप्तानी
मुंबई टीम में आज बड़ा चेंज देखने को मिलेगा। पिछले मैच में चोट के कारण हार्दिक पांड्या आरसीबी के खिलाफ नहीं खेलेंगे। बताते हैं वे वापस लौट गए हैं। उनकी जगह सूर्य कुमार कप्तानी करेंगे।
हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। ऐसे में मैच के दौरान ओस, गीली आउटफील्ड और स्लो पिच जैसे फैक्टर मुकाबले पर असर डाल सकते हैं।
आयोजकों की दर्शकों से अपील
आयोजकों ने दर्शकों से कहा है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंचे, टिकट पर अंकित गेट नियम का पालन करें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें। वैलिड टिकट या पास धारकों को ही एंट्री दी जाएगी।
स्टेडियम में ये सामान नहीं ले जा सकेंगे
स्टूल, छाता, रोलर, स्केट्स बोर्ड, हथियार, पटाखे, चाकू, तलवार, कैंची और अन्य धारदार वस्तुएं शामिल हैं। कांच के कंटेनर, बड़े बैग, सूटकेस, लेडीज बैग, लैपटॉप, कैमरा, लेजर लाइट, परफ्यूम स्प्रे, सिरिंज, पेन-पेंसिल, फुग्गे, लाठी, हॉकी स्टिक, झंडे, जानवर और प्रचार सामग्री भी बैन है।
प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें
शनिवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस टीम के प्रैक्टिस सेशन के दोरान तेज बारिश हुई। इस दौरान मैदान को कवर किया गया।शनिवार को प्रैक्टिस सेशन के दोरान तेज बारिश के बाद मैदान से बाहर जाते विराट कोहली।शनिवार को प्रैक्टिस सेशन के दोरान तेज बारिश ने खलल डाला। इस दौरान जसप्रीत बुमराह स्टाफ मेंबर के साथ।
शनिवार को प्रैक्टिस सेशन के दोरान बैटिंग करते हिटमैन रोहित शर्मा।
स्टेडियम पहुंच रूट और पार्किंग
रायपुर सिटी और बाहर से आने वाले दर्शकों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था और रूट तय किए गए हैं, साथ ही पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। जिससे दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
कार पास वालों के लिए रूट: शहर के तेलीबांधा से जीआई रोड, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज, स्टेडियम टर्निंग, डॉ. चंदूलाल चंद्राकार चौक, कयाबांधा चौक, कोटराभाटा चौक से पलौद चौक और सेंध गांव र्मा से होते हुए स्टेडियम पहुंचेंगे।
पार्किंग A, B, C, D और E में गाड़ी खड़ी कर सकेंगे।
बाहर से आने वालों के लिए रूट: रायपुर से आने वाले तेलीबांधा, सेरीखेड़ी ओवर ब्रिज से होते हुए स्टेडियम पहुंचेंगे।
पार्किंग:सत्यसाईं अस्पताल, सेंध तालाब।
महासमुंद, सरायपाली व रायगढ़- से आने वाले आरंग, नवागांव मार्ग से सीधी स्टेडियम पहुंचेंगे।
पार्किंग: परसदा, कोसा
राजनांदगांव व दुर्ग– की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध, पचपेड़ी नाका, सेरीखेड़ी से स्टेडियम पहुंचेंगे।
पार्किंग: सेंध तालाब।
बस्तर, कांकेर,बालौद व धमतरी से आने वाले मंत्रालय चौक, सेंध तालाब से स्टेडियम पहुंचेंगे।
बालौदाबाजार व खरोरा से आने वाले विधानसभा ओवरब्रिज, मंदिर हसौद और नवागांव से स्टेडियम पहुंचेंगे।
बिलासपुर व कवर्धा से आने वाले दर्शक धनेली नाला, रिंग रोड-3 और नवागांव होते हुए स्टेडियम पहुंच सकते हैं
हाईकोर्ट का अहम फैसला : राजस्व मंडल का आवेदन खारिज, निरक्षर ग्रामीणों को देरी से दायर याचिका पर भी मिलेगा न्याय का अवसर
3 hours ago
राजनांदगांव में फर्जी ट्रेडिंग का खुलासा : 76 करोड़ की गड़बड़ी करने वाला संचालक गिरफ्तार
4 hours ago
सोनपैरी आश्रम में संत कबीर जयंती का महाकुंभ : तीन दिन देशभर के संतों का जुटान, राज्यपाल, सीएम और विधानसभा अध्यक्ष होंगे शामिल
4 hours ago
रायगढ़ में AC कंप्रेसर ब्लास्ट से हड़कंप : पिता की मौत, बेटा घायल, दो बाइक जलकर खाक
4 hours ago
रेनबो अंग्रेजी माध्यम हाई स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा पर दी गई जागरूकता
4 hours ago
CG Bharatmala Project : भारतमाला परियोजना के दो प्रमुख हाईवे मार्च 2027 तक होंगे तैयार, PWD सचिव ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश
4 hours ago
Chhattisgarh Cooperative Bank Scam : 18.13 करोड़ के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, शाखा प्रबंधक समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त; 5 आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं समाप्त
4 hours ago
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; अगले 5 दिन मौसम पूरी तरह बदला रहेगा
4 hours ago
CG Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, 28 जून तक 10 ट्रेनें रद्द, 3 के रूट बदले; जारी हुई सूची
4 hours ago
CG Mining New Rules : छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर सख्ती, समझौता राशि कम से कम ₹25 हजार तय; वाहन छुड़ाने के लिए देने होंगे ₹3 लाख