छत्तीसगढ़

CG Rural RI Posting: रायपुर ग्रामीण में पहली बार RI की पोस्टिंग, वैभव मिश्रा को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CG Rural RI Posting: रायपुर ग्रामीण की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वैभव मिश्रा को रायपुर ग्रामीण क्षेत्र का पहला रक्षित निरीक्षक (RI) नियुक्त किया है।

CG Rural RI Posting: रायपुर ग्रामीण की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने निरीक्षक वैभव मिश्रा को रायपुर ग्रामीण क्षेत्र का पहला रक्षित निरीक्षक (RI) नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर उन्हें पुलिस अधीक्षक (SP) रायपुर ग्रामीण के अधीन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

VIP दौरों से लेकर कानून-व्यवस्था तक की जिम्मेदारी

नई नियुक्ति के बाद वैभव मिश्रा रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले VIP और VVIP दौरों के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही किसी भी विशेष आयोजन, सरकारी कार्यक्रम या आपात स्थिति में पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करना और संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।

फोर्स मैनेजमेंट और सुरक्षा समन्वय पर रहेगा फोकस

रायपुर ग्रामीण में समय-समय पर होने वाले सरकारी आयोजनों, जनप्रतिनिधियों के दौरों और वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का समन्वय अब वैभव मिश्रा की निगरानी में होगा। पुलिस बल की तैनाती, ड्यूटी प्रबंधन और विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का कार्य भी वे संभालेंगे। इससे सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

ACP लाइन के निर्देशन में करेंगे काम

जारी आदेश के मुताबिक वैभव मिश्रा का कार्य पर्यवेक्षण पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में पदस्थ ACP (लाइन) निलेश द्विवेदी के निर्देशन में होगा। वे आवश्यकता पड़ने पर रायपुर ग्रामीण पुलिस के लिए फोर्स मैनेजमेंट और अन्य प्रशासनिक समन्वय से जुड़े कार्यों का संचालन करेंगे।

पुलिस प्रशासन को मिलेगी नई मजबूती

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वैभव मिश्रा के अनुभव और कार्यशैली का लाभ रायपुर ग्रामीण को मिलेगा। उनकी नियुक्ति से कानून-व्यवस्था, वीआईपी सुरक्षा, बड़े आयोजनों की मॉनिटरिंग और पुलिस बल के बेहतर उपयोग में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। रायपुर ग्रामीण में पहली बार RI स्तर की यह नियुक्ति पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button